Vodafone Idea ने अपडेट किया यह सस्ता प्री-पेड, अब लंबी वैधता के साथ ज्यादा डाटा
जब भी रिलायंस जियो का कोई नया प्लान आता है या कोई प्लान अपडेट होता है तो एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी अपने प्लान में बदलाव करते हैं। कुछ दिन पहले ही जियो के जवाब में VI ने 447 रुपये का प्लान पेश किया है जिसके साथ बिना डेली डाटा लिमिट का डाटा मिल रहा है।

विस्तार
वोडोफोन आइडिया (VI) ने रिलायंस जियो की टक्कर में हाल ही में अपने एक पुराने प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है। VI का 199 रुपये वाला प्लान अब नए फायदे के साथ अपडेट हो गया है। वैसे भी जब भी रिलायंस जियो का कोई नया प्लान आता है या कोई प्लान अपडेट होता है तो एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी अपने प्लान में बदलाव करते हैं। कुछ दिन पहले ही जियो के जवाब में VI ने 447 रुपये का प्लान पेश किया है जिसके साथ बिना डेली डाटा लिमिट का डाटा मिल रहा है।
VI का 199 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के 199 रुपये वाले प्री-पेड प्लान के साथ पहले रोज 1 जीबी डाटा मिलता था और वैधता 24 दिनों की थी। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की भी सुविधा थी। इस प्लान में VI के सभी एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी था। वहीं अपडेट के बाद इस प्लान की वैधता 28 दिन कर दी गई है और प्रतिदिन के डाटा को 1.5 जीबी कर दिया गया है। अन्य सभी सुविधाएं पहले जैसे ही हैं।
इस प्लान के बारे में VI ने आधिकारिक तौर पर कोई अपडेट नहीं दिया है लेकिन कई यूजर्स ने ट्विटर पर इसे लेकर ट्वीट किए हैं। यह प्लान चुनिंदा सर्किल में चुनिंदा यूजर्स के लिए भी हो सकता है, ऐसे में रिचार्ज करने से पहले प्लान जरूर चेक कर लें।
VI के 199 रुपये वाले प्लान का सीधा मुकाबला जियो के 199 रुपये वाले प्लान के साथ होगा जिसमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। जियो के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान के साथ जियो के सभी एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिल रहे हैं।
- इंतजार खत्म: फ्लिपकार्ट से होगी Nothing के पहले प्रोडक्ट की बिक्री, जल्द लॉन्च हो सकता है पहला TWS
- Windows 11 Launch: माइक्रोसॉफ्ट ने लांच की विंडोज-11, छह साल बाद आया नया संस्करण
- सोशल ब्राउजर : गूगल ने क्रोम ऐड-ट्रैकिंग तकनीक हटाने की योजना टाली
- Vivo V21e 5G भारत में हुआ लॉन्च, 30 मिनट में 72% चार्ज हो जाएगी बैटरी