Vodafone-idea ने पेश किया अब तक का सबसे शानदार ऑफर, यूजर्स खरीद सकेंगे 799 रुपये में स्मार्टफोन

दूरसंचार कंपनी वोडा-आईडिया (Vodafone-Idea) ने अपने साथ ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए शानदार ऑफर मार्केट में उतारा है। इस ऑफर के तहत यूजर्स मात्र 799 रुपये में स्मार्टफोन खरीद सकेंगे। दरअसल, कंपनी ने इंटरनैशनल कंज्यूमर फाइनैंस होम क्रेडिट (Home Credit) के साथ साझेदारी है, जिसके तहत उपभोक्ता 799 रुपये की डाउनपेमेंट के साथ मोबाइल घर ले जा पाएंगे। इसके अलावा फोन के ग्राहकों को कई सुविधाएं भी दी जाएंगी।
ग्राहकों को मिलेगी स्मार्टफोन की बड़ी रेंज
ग्राहकों के लिए होम क्रेडिट साइट पर 3,999 रुपये की कीमत वाले स्मार्टफोन से लेकर प्रीमियम रेंज के फोन उपलब्ध हैं। साथ ही वोडा और आईडिया के यूजर्स शुरुआती कीमत के फोन को सिर्फ 799 रुपये की डाउनपेमेंट के साथ खरीद सकेंगे। वही दूसरी तरफ उपभोक्ताओं को फोन के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। वहीं, कंपनी के इस डाटा प्लान की अवधि 180 दिनों की है।
इसे भी पढ़ें :
Airtel का नया प्रीपेड प्लान हुआ रोल आउट, यूजर्स को रोजाना मिलेगा 3GB डाटा, जियो को देगा कड़ी टक्कर
120 से ज्यादा शहरों में सेवा उपलब्ध
वोडा-आईडिया ने खास 4जी यूजर्स के लिए इस प्लान को पेश किया है। इसके साथ ही होम क्रेडिट इस समय करीब 179 शहरों में अपनी सेवाएं दे रहा है। फिलहाल, कंपनी के इस ऑफर में स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली है।
- इस दिवाली अपनों को दें ये शानदार स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट
- NCRB DATA : 2017 में चोरी हुए एक लाख से अधिक मोबाइल, कीमत 117.9 करोड़ रुपये
- सोशल मीडिया अकाउंट आधार से लिंक होंगे या नहीं, जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
- Airtel का नया प्रीपेड प्लान हुआ रोल आउट, यूजर्स को रोजाना मिलेगा 3GB डाटा, जियो को देगा कड़ी टक्कर