वोडाफोन आइडिया को हुआ अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक घाटा, शुद्ध हानि 73878 करोड़ रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Jul 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Vodafone Idea losses Rs 73878 crore in Q4, posts Rs 11,643 crore loss on one-time AGR charge
vodafone idea - फोटो : amar ujala

    देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार सांविधिक बकाए का प्रावधान करने के बाद मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान उसकी शुद्ध हानि 73,878 करोड़ रुपये रही। यह किसी भी भारतीय कंपनी को हुई अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक हानि है।

    न्यायालय ने आदेश दिया था कि सांविधिक बकाए की गणना में गैर-दूरसंचार आय को भी शामिल किया जाएगा, जिसके बाद कंपनी को 51,400 करोड़ रुपये चुकाने हैं। कंपनी ने कहा कि इस देनदारी के कारण कंपनी का कामकाम जारी रहने को लेकर गंभीर संदेह पैदा हुए।

    विज्ञापन

    वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने शेयर बाजार को बताया कि मार्च तिमाही के दौरान उसका शुद्ध नुकसान 11,643.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही के दौरान 4,881.9 करोड़ रुपये था और अक्टूबर-दिसंबर 2019 तिमाही में 6,438.8 करोड़ रुपये था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने बताया कि मार्च 2020 तिमाही के दौरान परिचालन से आय 11,754.2 करोड़ रुपये रही। बीते वित्त वर्ष के दौरान कंपनी को 73,878.1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वोडाफोन आइडिया को वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान 14,603.9 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें