Samsung Galaxy S20+ BTS एडिशन की आज से शुरू होगी प्री-बुकिंग, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 01 Jul 2020 09:02 AM IST
सार

सैमसंग गैलेक्सी एस20 प्लस बीटीएस एडिशन और गैलेक्सी बड्स प्लस दो जुलाई को होंगे लॉन्चदोनों डिवाइस की प्री-बुकिंग एक जुलाई से होगी शुरूगैलेक्सी एस20 प्लस बीटीएस एडिशन की शुरुआती कीमत होगी 90,000 रुपये के आस-पास

विज्ञापन
Samsung Galaxy S20+ BTS Edition pre-booking start from 1 july 2020 know expected price and specifications
Samsung Galaxy S20+ BTS Edition - फोटो : TimeScreen1

    विस्तार

    कोरियन कंपनी सैमसंग (Samsung) अपने लेटेस्ट डिवाइस गैलेक्सी एस20 प्लस (Samsung Galaxy S20+ BTS Edition) और गैलेक्सी बड्स प्लस बीटीएस एडिशन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने दोनों लेटेस्ट डिवाइस को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया है। ग्राहक गैलेक्सी एस 20 प्लस और गैलेक्सी बड्स प्लस बीटीएस एडिशन को एक जुलाई से प्री-बुक कर सकेंगे। फीचर्स की बात करें तो ग्राहकों को एस20 प्लस स्मार्टफोन में दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के बॉक्स पर बीटीएस बैंड का लोगो भी प्रिंट है। आपको बता दें कि बीटीएस दक्षिण कोरिया का लोकप्रिय म्यूजिक बैंड है।

    Galaxy S20+ बीटीएस एडिशन की संभावित कीमत

    सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस20 प्लस बीटीएस एडिशन की कीमत 90,000 रुपये से 1,00,000 रुपये के बीच रख सकती है। इससे पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन को $1,249.99 (लगभग 94,500 रुपये) प्राइस टैग के साथ ग्लोबल बाजार में पेश किया था।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: चीनी एप्स पर प्रतिबंध से हजारों की नौकरी को खतरा, गुरुग्राम-नोएडा में ठप हो सकते हैं दर्जनों ऑफिस

    Galaxy S20+ बीटीएस एडिशन की स्पेसिफिकेशन

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Exynos 990 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। जबकि इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें