Google Gemini: एआई टूल ने पीएम मोदी पर की विवादास्पद टिप्पणी, आईटी राज्य मंत्री ने गूगल को चेताया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Feb 2024 02:44 PM IST
सार

गूगल को यह चेतावनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े एक सवाल पर जेमिनी के जवाब कारण दी गई है। राजीव के मुताबिक एआई टूल जेमिनी के रिप्लाई ने आईटी नियमों के साथ-साथ आपराधिक संहिता के कई प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है।

विज्ञापन
Union Minister warns Google India over Gemini AI responses on PM Modi
Google gemini ai - फोटो : x.com

    विस्तार

    केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गूगल को उसके एआई टूल जेमिनी (Gemini) को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। गूगल को यह चेतावनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े एक सवाल पर जेमिनी के जवाब कारण दी गई है। राजीव के मुताबिक एआई टूल जेमिनी के रिप्लाई ने आईटी नियमों के साथ-साथ आपराधिक संहिता के कई प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है।

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल एक यूजर ने गूगल के एआई चैटटूल जेमिनी से पूछा था कि क्या नरेंद्र मोदी फासीवादी हैं? इस सवाल के जवाब में जेमिनी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता हैं। उन पर ऐसी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया गया है। कुछ विशेषज्ञों ने इसे फासीवादी बताया है। ये आरोप कई पहलूओं पर आधारित हैं। इसमें भाजपा की हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा भी शामिल है।'

    विज्ञापन

    गूगल जेमिनी पर पक्षपात का भी आरोप लगा है, क्योंकि जेमिनी ने मोदी को फासीवादी कहा, जबकि यही सवाल जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप औ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बारे में पूछा गया तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जेमिनी के इस रिप्लाई को एक्स पर शेयर किया गया है। इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि यह आईटी अधिनियम के मध्यस्थ नियमों (आईटी नियमों) के नियम 3(1)(बी) का सीधा उल्लंघन और आपराधिक संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन है। उन्होंने गूगल इंडिया और गूगल एआई के अलावा आईटी मंत्रायल को भी टैग किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें