Twitter भी ला रहा है अपना पेमेंट सिस्टम, एक-दूसरे को भेज सकेंगे पैसे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 14 Jan 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Twitter is working own its payment system called tipping details here
ट्विटर लोगो - फोटो : ट्विटर

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर भी अब दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक की राह पर चलने को तैयार है। ट्विटर भी गूगल और फेसबुक की तरह अपना पेमेंट सिस्टम लाने की तैयारी कर रहा है, हालांकि ट्विटर ने अपने पेमेंट सिस्टम के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

    अंग्रेजी वेबसाइट द इनफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर अपना पेमेंट सिस्टम तैयार कर रहा है और इस प्रोजेक्ट पर बड़े जोर-शोर के साथ काम चल रहा है। पेमेंट फीचर आने के बाद यूजर्स एक-दूसरे को पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। Twitter के पेमेंट सिस्टम का नाम टिपिंग (tipping) बताया जा रहा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः अब बिना ओटीपी के 2,000 रुपये तक का कर सकेंगे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, पढ़ें पूरी खबर

    ट्विटर का पेमेंट फीचर कंपनी के सीईओ जैक डॉर्सी की दूसरी कंपनी Square के साथ काम करेगा। बता दें कि स्क्वॉयर जैक डॉर्सी की फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनी है। स्क्वॉयर सैन फ्रांसिस्कों में मोबाइल पेमेंट सेवा भी देती है। कहा जा रहा है कि ट्विटर का पेमेंट फीचर बिट्क्वाइन के लिए ही होगा। यानी यूजर्स सिर्फ बिट्क्वाइन में ही पेमेंट कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    NewsBTC ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ट्विटर के सीईओ का मानना है कि बिट्क्वॉइन भविष्य में इंटरनेट की करेंसी होगी। जैक की कंपनी स्क्वॉयर क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट पर काम भी कर रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि बिट्क्वॉइन माइक्रोपेमेंट्स सॉल्यूशन लाइटनिंग नेटवर्क में मुख्य निवेशक हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें