Honor 9X, मैजिक वॉच 2 और बैंड 5आई भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 14 Jan 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Honor 9X, Magic Watch 2 And Band 5 Launched In India Know Price And Specifications
honor 9x - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऑनर (Honor) ने नए साल की शुरुआत में 9एक्स (Honor 9X), मैजिक वॉच 2 (Honor Magic Watch 2) और बैंड 5आई (Honor Band 5i) को भारत में लॉन्च कर दिया है। लोगों को ऑनर 9 एक्स में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने इस फोन को चीन में पेश किया था। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने स्मार्ट वॉच में खास फीचर्स दिए हैं, जो नींद को कई मायनों में ट्रैक करेगी। इसके अलावा फिटनेस बैंड में जीपीएस और यूएसबी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। तो आइए जानते हैं ऑनर के तीनों डिवाइसेज की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Honor 9X की कीमत

    honor 9x
    honor 9x - फोटो : amar ujala

    कंपनी ने इस फोन के दो रैम वेरिएंट्स बाजार में उतारे हैं, जिसमें 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज शामिल हैं। वहीं, कंपनी ने पहले वेरिएंट की 13,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की 16,999 रुपये कीमत रखी है। वहीं, इस फोन की सेल 20 जनवरी से शुरू हो जाएगी। ऑफर्स की बात करें तो लोगों को 19 से 22 जनवरी के बीच इस फोन के चार जीबी रैम वाले वेरिएंट को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को क्रेडिट या डेबिट कार्ड से इस फोन की खरीदारी करने पर 10 फीसदी का कैशबैक देगी।

    विज्ञापन

    Honor 9X की स्पेसिफिकेशन

    honor 9x
    honor 9x - फोटो : amar ujala

    कंपनी ने इस फोन में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हाईसिलिकॉन किरीन 710 एफ चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Honor 9X का कैमरा

    honor 9x
    honor 9x - फोटो : amar ujala

    कंपनी ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स इस फोन के 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो इंटेलिजेंस फॉल डिटेक्शन, डाउनवर्ड प्रेशर प्रोटेक्शन और स्प्लैश प्रूफ है।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    Honor Band 5i

    honor band 5i
    honor band 5i - फोटो : amar ujala

    ऑनर ने 9एक्स के साथ इस फिटनेस बैंड को लॉन्च कर दिया है। इस बैंड की कीमत इतनी है। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस बैंड में 2.43 cm टच डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इस बैंड में स्लीप ट्रेकिंग, एप नोटिफिकेशन और अलर्ट की सुविधा दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने इस फिटनेस बैंड में हार्ट रेटिंग, म्यूजिक कंट्रोल, स्टॉप वॉच, अलार्म और एक्टिविटी ट्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इस बैंड की बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे सात दिन तक चलेगी। इसकी कीमत 1,999 रुपये है और बिक्री 18 जनवरी से अमेजन प्राइम यूजर्स और 19 से सभी लोगों के लिए होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें