Taiwan: ताइवान ने चीन की दो दिग्गज टेक कंपनियों पर लगाया एक्सपोर्ट कंट्रोल, जानें क्या है मामला
Taiwan Export Control List:
ताइवान ने चीन की प्रमुख टेक कंपनियों Huawei और SMIC को अपनी एक्सपोर्ट कंट्रोल लिस्ट में शामिल किया है। अब ताइवान की कंपनियों को इन फर्मों को उत्पाद बेचने से पहले सरकार से मंजूरी लेनी होगी।

विस्तार
ताइवान के वाणिज्य मंत्रालय ने चीन की दो दिग्गज टेक कंपनियों हुआवै टेक्नोलॉजीज (Huawei Technologies) और Semiconductor Manufacturing International Corp (SMIC) को अपनी रणनीतिक उच्च तकनीक एक्सपोर्ट कंट्रोल सूची में शामिल कर लिया है। इस लिस्ट में आने के बाद ताइवान की कंपनियों को इन कंपनियों को प्रोडक्ट्स भेजने से पहले सरकारी अनुमति लेनी होगी।
इस नई सूची को रविवार को अपडेट किया गया, जिसमें तालिबान और अल-कायदा जैसी वैश्विक संस्थाओं के साथ-साथ चीन, ईरान और अन्य देशों की कई कंपनियां भी शामिल हैं। अब Huawei और SMIC भी उसी सूची का हिस्सा बन गई हैं, जिससे दोनों कंपनियों पर वैश्विक स्तर पर दबाव और बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें: 2027 में पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना, मोबाइल एप से जुटाए जाएंगे आंकड़े
अमेरिका पहले ही लगा चुका है प्रतिबंध
Huawei और SMIC दोनों पर अमेरिका पहले ही तकनीकी प्रतिबंध लगा चुका है। ये कंपनियां चीन में घरेलू रूप से विकसित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स का निर्माण कर रही हैं, ताकि अमेरिका की NVIDIA जैसी कंपनियों को टक्कर दी जा सके।
यह भी पढ़ें: एलन मस्क के न्यूरालिंक डिवाइस ने किया कमाल! ब्रेन चिप से बंदर ने देखा काल्पनिक दृश्य
ताइवान दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माण कंपनी TSMC का घर है, जो NVIDIA जैसी अमेरिकी कंपनियों को चिप्स सप्लाई करती है। पिछले साल नवंबर में अमेरिका ने TSMC को निर्देश दिया था कि वह कुछ खास चिप्स की आपूर्ति चीनी ग्राहकों को बंद कर दे।
चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और जबरन कब्जे की बात भी कह चुका है, जबकि अमेरिका ताइवान का सबसे बड़ा अनौपचारिक सहयोगी और हथियार आपूर्तिकर्ता है। ऐसे में यह फैसला भू-राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।