सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस के लिए जारी हुआ अहम अपडेट, मिलेगा डुअल VoLTE सपोर्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 01 Jun 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
Samsung released significant update for Samsung Galaxy S9 and S9 plus users in India
Samsung Galaxy S9 S9+

    सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस के लिए अपडेट जारी किए हैं, हालांकि यह अपडेट फिलहाल सिर्फ भारतीय यूजर्स के लिए है। सैमसंग ने गैलेक्सी S9 /S9+ स्मार्टफोन यूजर्स के लिए दो अपडेट रिलीज किए हैं जिनमें डुअल VoLTE और 18 नए एआर इमोजी स्टिकर्स शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर का भी ऐलान किया है।

    डुअल VoLTE फीचर

    नए अपडेट के बाद भारत के सैमसंग गैलेक्सी S9/S9 प्लस के यूजर्स फोन में मौजूद दिनों सिम कार्ड्स में VoLTE का मजा ले सकेंगे। अभी तक केवल प्राइमरी सिम में ही VoLTE का सपोर्ट था। ऐसे में एक ही समय में गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस के यूजर्स दो VoLTE नेटवर्क यूज कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    18 नई AR इमोजी

    नए अपडेट के बाद सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9+ के यूजर्स को 18 नई इमोजी का तोहफा मिलेगा। ये इमोजी माय ऐप में मिल जाएंगे। अपडेट के बाद इमोजी की संख्या 36 हो जाएगी।ॉ

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा कंपनी ने वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर पेश किया है जो कि लिमिटेड पीरियड के लिए है। इस ऑफर के तहत गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस के यूजर्स 1,999 रुपये में 9 महीने के लिए वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर ले सकते हैं। यह ऑफर 1 से 30 जून 2018 तक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें