रिलायंस जियो ने लॉन्च किया हॉलीडे हंगामा ऑफर, 299 रुपये में मिलेगा 399 वाला प्लान

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 01 Jun 2018 03:44 PM IST
AFTER JioPostpaid JIO LAUNCHED HOLIDAY HUNGAMA FOR PREPAID USERS, KNOW DETAILS HER
Jio

    रिलायंस जियो ने एक बार फिर से टेलीकॉम मार्केट में हंगामा करने के लिए नया प्लान पेश किया है। इससे पहले जियो ने पोस्टपेड ग्राहकों को तोहफा दिया था लेकिन इस बार कंपनी ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए पिटारा खोला है। रिलायंस जियो ने हॉलीडे हंगामा नाम से नया प्री-पेड ऑफर निकाला है जिसमें ग्राहकों को 399 रुपये वाला प्लान सिर्फ 299 रुपये की एफेक्टिव प्राइस पर दिया जाएगा। जियो का यह ऑफर 1 जून से शुरू हो जाएगा जो 15 जून 2018 तक चलेगा यानि 1 जून से 15 जून तक रिचार्ज करवाने वाले ग्राहकों को 399 रुपये वाला प्री-पेड प्लान 299 रुपये का पड़ेगा। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में विस्तार से।

    कैसे मिलेगा 399 रुपये वाला प्लान 299 रुपये में?

    JIO HOLIDAY HUNGAMA
    JIO HOLIDAY HUNGAMA

    रिलायंस जियो ने 399 रुपये वाले अपने पोपुलर प्लान पर तुरंत 100 रुपये कैशबैक देने का ऐलान किया है। इस तरह यह प्लान 299 रुपये का हो जाएगा। कैशबैक के रूप में मिलने वाला 100 रुपये दो भाग में आपको मिलेगा। 50 रुपये आपको रिचार्ज कूपन और 50 रुपये कैश के रूप में आपको मिलेगा।

    इसके लिए आपको माय जियो ऐप के जरिए 399 रुपये का रिचार्ज करवाना होगा और पेमेंट के दौरान फोनपे चुनना होगा। अगर आप फोनपे के जरिए पेमेंट नहीं करते हैं तो आपको सिर्फ 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा और अगर आप फोनपे के जरिए पेमेंट करते हैं तो 50 रुपये आपके वॉलेट में आएगा और 50 रुपये का कूपन मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें