Mi TV 4 का 75 इंच वाला वेरियंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

शाओमी ने चीन में आयोजित वार्षिक इवेंट में एमआई टीवी 4 को 75 इंच के नए वेरियंट में पेश किया है। इवेंट में कंपनी ने टीवी के नए मॉडल के अलावा एमआई 8, एमआई 8 SE और एमआई बैंड 3 को भी लॉन्च किया। बता दें कि Mi TV 4 सीरीज को सबसे पहले CES 2017 में पेश किया गया था। अभी तक यह टीवी 49 इंच, 55 इंच और 65 इंच के वेरियंट में था।
शाओमी के एमआई टीवी 75 इंच वाले मॉडल की बात करें तो इसकी बिक्री चीन में 10 जून से शुरू होगी। कंपनी की साइट से इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। जहां तक कीमत का सवाल है तो Xiaomi Mi TV 4 के 75 इंच की कीमत 8,999 चीनी युआन यानि करीब 95,000 रुपये है। यह टीवी फिलहाल केवल ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध है।
Mi TV 4 की बॉडी अल्ट्रा थीन है और इसमें शाओमी के आर्टफिशियल इंटेलिजेंस वाले वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। फोन के अन्य फीचर की बात करें तो इसमें 4K HDR अल्ट्रा HD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। इसके अलावा टीवी में 2 जीबी रैम, 64 बीट का ARM-A53 क्वॉडकोर प्रोसेसर और डॉल्बी ऑडियो मिलेगा। टीवी में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।
इसके अलावा टीवी के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कई सारे ऐप्स प्री-लोडेड मिलेंगे। टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI पोर्ट्स, 1 AV पोर्ट, 2 USB पोर्ट, 1 इथरनेट पोर्ट और वाई-फाई की कनेक्टिविटी मिलेगी। टीवी में 8 वॉट के दो स्पीकर्स मिलेंगे। हालांकि इस टीवी के भारत में लॉन्च होने की अभी कोई खबर नहीं है।