सैमसंग का बड़ा एलान, डिलीवरी के 4 घंटे के अंदर होगा प्रोडक्ट का इंस्टॉलेशन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 17 Oct 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
Samsung committed to offer installation of premium products within four hours of delivery.
Samsung customer service - फोटो : amar ujala

    इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने इस त्यौहारी सीजन में ग्राहकों की सुविधा के लिए डिलीवरी के 4 घंटे के भीतर प्रीमियम प्रोडक्ट्स के इंस्टॉलेशन का वादा किया है। इसके अलावा कस्टमर सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सैमसंग ने रिमोट सपोर्ट और लाइव चैट का उपयोग करते हुए एक एआई-आधारित चैटबोट की भी पेशकेश की है।

    कंपनी ने कहा है कि उसके 3,300 ग्राहक सेवा केंद्र कस्टमर सर्विस के लिए तत्पर हैं जिसमें 535 ग्राहक सेवा वैन भी शामिल हैं, जो देश के प्रत्येक कोने में जाती हैं। कंपनी का कहना है कि इस नेटवर्क के साथ वह यह सुनिश्चित करेगी कि प्रमुख शहरों में इस बार त्योहार के मौसम में प्रीमियम उत्पाद जैसे सैमसंग टीवी (55 इंच और इससे बड़े), 300 लीटर और इससे बड़े सैमसंग रेफ्रिजरेटर्स, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन, फाइव-स्टार इन्वर्टर और विंड-फ्री एसी खरीदने वाले ग्राहकों को डिलीवरी के 4 घंटे के भीतर इंस्टॉलेशन की सुविधा मिल जाए।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Samsung ने Galaxy Tab S6 के साथ दो स्मार्टवॉच भारत में किए लॉन्च

    सैमसंग के सेवा केंद्रों पर 10,000 से अधिक विशेषज्ञ इंजीनियर्स तैनात हैं, जिन्हें सैमसंग के इन-हाउस प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षित किया गया है। अपने उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए, सैमसंग के पास 24X7 प्रीमियम कॉल सेंटर्स हैं जो नौ भाषाओं में मदद उपलब्ध कराते हैं। उपभोक्ता आसान ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक करने के जरिये प्राथमिक सेवाओं को हासिल कर सकते हैं और अपने नजदीकी सेवा केंद्र पर सुविधाजनक दिन और समय पर जाने के लिए कार्यक्रम बना सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ग्राहकों के सामने रिपेयर होंगे स्मार्टफोन

    सैमसंग पूरे भारत में सभी सेवा केंद्रों पर अपने मोबाइल फोन के लिए इंटरेक्टिव रिपेयर सुविधा उपलब्ध कराती है। इसमें मोबाइल को ग्राहक के सामने रिपेयर किया जाता है ताकि रिपेयर प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया जा सके। रिमोट सपोर्ट के तहत यह सभी सैमसंग स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी यूजर्स को उपलब्ध करवाया जाता है। सैमसंग कॉल सेंटर एजेंट इंटरनेट के जरिये ग्राहक के स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी पर रिमोट के लिए काम कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें