भारत में लॉन्च क्यों नहीं होंगे पिक्सल 4 और पिक्सल 4XL, यह खास फीचर ही बना मुसीबत

गूगल ने न्यूयॉर्क में आयोजित मेड बाय गूगल इवेंट में गूगल पिक्सल 4 और गूगल पिक्सल 4एक्सएल को पेश कर दिया है। गूगल ने इन दोनों फोन में राडार सेंसर दिया गया है और यही सेंसर भारतीय बाजार में गूगल के लिए मुसीबत बन गया है। पिक्सल 4 फोन में राडार सेंसर होने के कारण ये फोन भारत में लॉन्च नहीं होंगे। आइए जानते हैं आखिर पिक्सल 4 में दिए गए राडार सेंसर से समस्या क्या है?
दरअसल Pixel 4 और Pixel 4 XL स्मार्टफोन्स Project Soli के तहत लॉन्च किए गए हैं। ऐसे में इन दोनों फोन में राडार सेंसर दिया गया है जिसकी मदद से फोन इशारे पर काम करेंगे। उदाहरण के तौर पर आप पिक्सल 4 में इशारे की मदद से गाना बदल सकेंगे।
Pixel 4, Pixel 4 XL में Soli रेडार की वजह से भारत में इसे लॉन्च नहीं किया जाएगा। दरअसल पिक्सल 4 फोन में जो राडार सेंसर दिया गया है उसे 60Hz की फ्रिक्वेंसी की जरूरत होती है। कई देशों में इस फ्रिक्वेंसी के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है, लेकिन भारत में इसके लिए देने पड़ते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसी वजह से गूगल पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा।
Pixel 4 फोन में राडार सेंसर है जिसकी मदद से फोन को बिना टच किए कई सारे काम किए जा सकते हैं। बड़ी बात यह है कि आप सिर्फ हाथ घुमाकर फोन में चल रहे म्यूजिक को बदल सकते हैं। इसके अलावा मान लीजिए फोन रिंग कर रहा है। ऐसे में जैसे ही आप फोन के पास जाएंगे तो फोन अपने-आप नॉर्मल हो जाएगा।