64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 8 Pro

शाओमी ने आखिरकार भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro को लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 8 Pro शाओमी का भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है जिसमें 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में शानदार गेमिंग के लिए कूलिंग सिस्टम और गेम मोड दिया गया है। रेडमी नोट 8 प्रो के साथ कंपनी ने Redmi Note 8 को भी लॉन्च किया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Redmi Note 8 Pro की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर है जिसे खासतौर पर गेमर्स के लिए बनाया गया है। इस फोन में 8 जीबी रैम मिलेगी और कूलिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सपोर्ट मिलेगा।

Redmi Note 8 Pro का कैमरा
रेडमी नोट 8 प्रो कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का दूसरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और अन्य दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के हैं। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।