ऑनलाइन फ्रॉड के लिए हैकर को मिली नौ साल की जेल की सजा

हैकर्स वही होता है जो पकड़ में ना आए। हैकर्स के असली ठिकाने पर पहुंचना किसी के लिए बहुत बड़ा काम है। हैकर्स अपना काम करते हैं और पर्दे के पीछे रहते हैं। आपने शायद ही सुना होगा कि किसी हैकर को सजा मिली है, लेकिन अब यह सच हो गया है। रूस में एक हैकर्स को क्रेडिट कार्ड हैक करके 20 मिलियन डॉलर का चूना लगाना महंगा पड़ गया है। इस गुस्ताखी के लिए उसे नौ साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
दोषी हैकर्स एक वेबसाइट एक साइबर फोरम से जुड़ा था जिस पर चोरी हुए क्रेडिट कार्ड की जानकारी बिकती थी। हैकर का नाम अलेक्सी बर्कोव (Aleksei Burkov) है जो कि सेंट पीटर्सबर्ग का रहने वाला है। वह जिस वेबसाइट से जुड़ा था वह वेबसाइट 2009 से 2015 तक चालू थी।
अलेक्सी को जब गिरफ्तार किया गया तब वह साइट पर व्यापार करने वाले सदस्यों के बीच विवादों को निपटाने के लिए मध्यस्थता का काम कर रहा था, उस दौरान वह इस्रायल में था। इस्रायल ने अलेक्सी की रिहाई के लिए इस्रायली महिला की रिहाई की मांग भी की थी जिसे गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। महिला को मॉस्को में सात साल की सजा हुई थी।
एक दूसरी वेबसाइट, कार्डप्लैनेट पर इसी तरह का काम चल रहा था। कार्डप्लैनेट पर तीन डॉलर्स से लेकर 60 डॉलर्स की कीमत में क्रेडिट कार्ड की जानकारी बेची जा रही थी। इस वेबसाइट पर 1,50,000 से अधिक क्रेडिट कार्ड की जानकारी बिक्री के लिए उपलब्ध थी। ज्यादातर कार्ड अमेरिकी वित्तीय संस्थानों से चोरी की गई थीं। गौर करने वाली बात यह थी कि कार्ड की जानकारी गलत निकलने पर वेबसाइट ने मनी-बैक गारंटी भी दी थी।