जोर का झटका धीरे से देने की तैयारी में जियो, इस फ्री सेवा के लिए देने होंगे पैसे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 27 Nov 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
Reliance jio to launch JioMusic as JioSaavn, Customers to Get 90 Days of Free Subscription
jio

    रि लायंस जियो ने एक और जहां अपने ग्राहकों को 5 दिनों तक रोज 2 जीबी फ्री डाटा दिया है, वहीं कंपनी अब ग्राहकों को जोर का झटका धीरे से देने की तैयारी भी कर रही है। रिलायंस जियो ग्राहकों को फ्री डाटा, फ्री कॉलिंग और फ्री ऐप के सब्सक्रिप्शन के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार कंपनी अपने ग्राहकों को एक झटका देने वाली है। अभी तक जियो के जिस सेवा का लाभ आप फ्री में उठा रहे हैं, उसके लिए कंपनी अब आपसे पैसे लेने वाली है। आइए जानते हैं।

    जियो के ग्राहकों को फ्री में 3 महीने मिलेगी यह सेवा

    jio saavn
    jio saavn

    कंपनी अभी तक अपने ग्राहकों को एक ही प्लान में जियो टीवी, जियो म्यूजिक, जियो सिनेमा जैसे ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है, लेकिन अब कंपनी आपको झटका देने वाली है, हालांकि शुरू के तीन महीने यह फ्री ही होगा। दरअसल रिलायंस जियो अपने फ्री ऐप में से जियो म्यूजिक को हटाने वाला है। जियो म्यूजिक का नाम बदलकर जियोसावन किया जाएगा। वहीं जियोसावन के इस्तेमाल के लिए ग्राहकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा।ये भी पढ़ेंः रिलांयस जियो फ्री में दे रहा है 10GB डाटा, ऐसे चेक करें आपको मिला या नहीं

    विज्ञापन
    jio saavn
    jio saavn

    रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती 90 दिनों तक कंपनी फ्री में जियोसावन ऐप का सब्सक्रिप्शन देगी और उसके बाद पैसे लेगी। हालांकि कंपनी ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि जियोसावन ऐप के सब्सक्रिप्शन के लिए कितने पैसे देने होंगे। वैसे यदि जियो अपने म्यूजिक ऐप के लिए पैसे लेगी तो आपको वीडियो और गाने डाउनलोड करने का भी विकल्प मिलेगा। साथ ही आपको विज्ञापन से छुट्टी मिलेगी। जियोसावन ऐप के लांच होने की जानकारी सावन ऐप ने दी है। हालांकि जियो ने अभीतक जियोसावन ऐप के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें