रिलांयस जियो फ्री में दे रहा है 10GB डाटा, ऐसे चेक करें आपको मिला या नहीं

आपको याद हो तो जियो ने कुछ महीने पहले अपनी दूसरी सालगिरह के मौके पर अपने ग्राहकों को 5 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा फ्री में दिया था। इसके अलावा भी कंपनी ने कई कंपनी ने सभी ग्राहकों को कैडबरी के 5 रुपये या इससे ज्यादा कीमत वाले चॉकलेट पर 1 जीबी डाटा भी फ्री में दिया था। वहीं अब जियो फिर से अपने ग्राहकों को सेलिब्रेशन पैक के तहत 10 जीबी डाटा फ्री में दे रही है। तो आइए जानते हैं कि आपको कैसे मिलेगा डाटा।

सबसे पहले आपको बता दें कि जियो के इस सेलिब्रेशन ऑफर के तहत जियो के ग्राहकों को 2 जीबी डाटा रोज फ्री में मिलेगा। यह फ्री डाटा 5 दिनों तक मिलेगा। इस तरह ग्राहकों को कुल मिलाकर 10 जीबी डाटा मिलेगा।

अब सवाल यह है कि जियो का यह फ्री डाटा आपको मिला या नहीं, कैसे पता करें। सबसे पहले अपने फोन में माय जियो ऐप डाउनलोड करें और यदि माय जियो ऐप पहले से ही आपके फोन में है तो कोई बात नहीं। अब माय जियो ऐप में से माय प्लान के विकल्प पर क्लिक करें।