Twitter पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में हुआ इजाफा, 6 करोड़ हुई फॉलोअर्स की संख्या

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 19 Jul 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi number of followers on Twitter crosses 60 million
pm narendra modi - फोटो : एएनआई

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है। ट्विटर पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या छह करोड़ तक पहुंच गई है। इससे पहले सितंबर 2019 तक मोदी के फॉलोअर्स की संख्या पांच करोड़ के आस-पास थी। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 2009 में ट्विटर पर अकाउंट बनाया था।

    भारतीय नेताओं की सूची

    फॉलोअर्स की लिस्ट में पीएम मोदी के बाद भारतीय नेताओं की लिस्ट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दूसरे स्थान पर हैं। ट्विटर पर अमित शाह के दो करोड़ 16 लाख फॉलोअर हैं। एक करोड 99 लाख फॉलोअर्स के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एक करोड 78 लाख फॉलोअर्स के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक करोड़ 52 लाख फॉलोअर्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: अपने स्मार्टफोन को हैक होने से बचाना है, तो जरूर करें ये काम

    डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा से नरेंद्र मोदी हैं पीछे

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी ट्विटर फॉलोअर्स के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से काफी पीछे हैं। बता दें कि वर्तमान में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 12.9 करोड़ ट्विटर फॉलोअर्स और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 8.37 करोड़ ट्विटर फॉलोअर्स हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें