अपने स्मार्टफोन को हैक होने से बचाना है, तो जरूर करें ये काम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 19 Jul 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Tips and tricks to save your smartphone from hackers know about it
hacker - फोटो : Hacker Noon

    लॉकडाउन के समय में स्मार्टफोन सबसे जरूरी डिवाइस बन गया है। लोग इस डिवाइस का इस्तेमाल ऑफिस का काम करने के साथ-साथ अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जुड़े रहने के लिए करते हैं। इस दौरान हैकर्स भी मौके का फायदा उठाकर लोगों की जानकारियां चोरी कर रहे हैं और उन्हें चूना लगा रहे हैं। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि आखिर हैकर्स से अपने स्मार्टफोन को कैसे बचाया जाए। तो इसका जवाब आपको हमारी इस खबर में मिलेगा। आज हम यहां आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आप अपने मोबाइल के डाटा को सुरक्षित रख पाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    password
    password

    पासवर्ड एप का करें इस्तेमाल

    आमतौर पर जटिल पासवर्ड बनाना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आप पासवर्ड एप के जरिए आसानी से पासवर्ड बना सकते है। इसके अलावा पासवर्ड एप आपके बनाए गए पासवर्ड को पूरी तरह से सुरक्षित रखेंगे। वहीं, ये एप्स को गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

    SMS
    SMS

    मैसेजिंग एप का करें इस्तेमाल

    वैसे तो लोग एसएमएस के लिए फोन में मौजूदा मैसेज प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे निजी डाटा खतरे में पड़ जाता है। हालांकि, इस समस्या से बचने के लिए मैसेजिंग एप का उपयोग करना चाहिए। ये एप्स यूजर्स की चैट, फोटो और वीडियो को पूरी तरह से सुरक्षित रखते हैं। इसके अलावा इन एप्स में यूजर्स तमाम ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो साधारण मैसेज प्लेटफॉर्म में उपलब्ध नहीं होते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें