मोबाइल इंटरनेट स्पीड मामले में पाकिस्तान ने भारत को छोड़ा पीछे, मिलती है 13.55mbps की स्पीड

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 13 Sep 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Pakistan overtakes India in mobile internet speed
high speed internet

    मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड स्पीड मामले में पाकिस्तान ने भारत को पीछे छोड़ दिया है। यह दावा पाकिस्तानी मीडिया ने इंटरनेट स्पीड की मैपिंग करने वाली संस्था ऊकला की रिपाेर्ट के आधार पर की है। बता देें कि ऊकला ने दुनिया में मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड पर अपनी रिपोर्ट जारी की है।

    इसकी 144 देशों की मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड सूची में भारत का स्थान 130वां है, जबकि पाकिस्तान का 116वां है। पाकिस्तान मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड स्पीड 13.55 एमबीपीएस है। इसके मुताबिक दुनिया में सबसे अच्छी मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड स्पीड 97.44 एमबीपीएस के साथ दक्षिण कोरिया टाॅप पर है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेः पाकिस्तान की इस यूनिवर्सिटी में दी जाती है भारतीय जवानों को हनी ट्रैप करने की ट्रेनिंग!

    वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड के मामले में 191.93 एमबीपीएस की स्पीड के साथ सिंगापुर पहले नंबर पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया (63.34 एमबीपीएस) और कतर (61.27 एमबीपीएस) के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें