अब ऑनलाइन मिलेगा कैदियों का बनाया खाना, चिकन बिरयानी के साथ मिलेंगे ये आइटम्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 11 Jul 2019 12:22 PM IST
Now you can order food online witch will be cooked by Viyyur Central Prison Kerala
chicken biryani - फोटो : social media

    अभी तक तो आप किसी होटल या रेस्टोरेंट में बना खाना ही ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं। लेकिन जल्द ही आप कैदियों के बनाये खाने को ऑनलाइन ऑर्डर कर पाएंगे। इसकी शुरुआत केरल में थ्रिसूर स्थित वैयूर सेंट्रल जेल से होने जा रही है। दरअसल वैयूर सेंट्रल जेल के कैदी पिछले 8 साल से फ्रीडम फूड फैक्ट्री के जरिए विभिन्न तरह का खाना बना रहे हैं, जिनमें बिरयानी और रोटी जैसे आइटम शामिल हैं। कैदियों के बनाए इस खाने को कई ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप के तहत बेचा जाएगा। बता दें कि अभी तक इन कैदियों के बनाये खाने को जेल के बाहर काउंटर पर ही बेचा जाता था।

    कैदी जो खाना बनाएंगे उसमें फ्रीडम कॉम्बो मील मिलेगा, जिसमें 300 ग्राम बिरयानी, तीन रोटी, एक चिकन लेग फ्राई, चिकन करी, सलाद, आचार, पीने का पानी और कप केक होगा। वहीं प्लेट के तौर पर केले का पत्ता मिलेगा। फ्रीडम कॉम्बो मील की कीमत 127 रुपये रखी है। वैयूर सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट निर्मलानंदन नायर ने बताया कि कैदियों के बनाये खाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाना ऑनलाइन बेचने का आइडिया आईपीएस रिषिराज सिंह से मिला, जो फिलहाल राज्य के जेलों के डीजीपी इंचार्ज हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें