Redmi 7A की पहली सेल आज, शुरुआती कीमत 5,799 रुपये, दो साल की वारंटी भी मिलेगी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 11 Jul 2019 10:57 AM IST
xiaomi Redmi 7a goes to sale in India first time today, know price and specifications
REDMI 7A - फोटो : mi.com

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपना एक बजट स्मार्टफोन Redmi 7A पिछले सप्ताह ही लॉन्च किया है। इससे पहले रेडमी 7ए को चीन में लॉन्च किया था। रेडमी 7ए पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी 6ए का अपग्रेडेड वर्जन है। रेडमी 7ए की आज यानी 11 जुलाई को पहली सेल है। फोन को फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा।

    redmi 7a
    redmi 7a - फोटो : TWITTER

    Redmi 7A की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी 7ए के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 ऑपरेटिंंग सिस्टम मिलेगा। रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिलेगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। कंपनी ने लॉन्चिंग इवेंट में बताया कि रेडमी 7ए स्प्लैशप्रूफ है। ऐसे में बरसात के मौसम में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16जीबी /32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    REDMI 7A
    REDMI 7A - फोटो : mi.com

    रेडमी 7ए का कैमरा और कनेक्टिविटी

    Redmi 7A में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फ्रंट कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलेगा। रेडमी 7ए की बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें