वैज्ञानिकों ने तैयार की खास चिप, स्मार्टफोन से हो सकेगा कोरोना टेस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटनप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Feb 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Now a Novel chip for COVID 19 testing delivers results on smartphone
COVID 19 test with phone - फोटो : Rice University

    वैसे तो तमाम देशों की सरकारें अपने नागरिकों के लिए कोरोना का टेस्ट मुफ्त में कर रही हैं, लेकिन अभी भी कई लोगों का टेस्ट नहीं हो पा रहा है। वैज्ञानिकों ने अब इस समस्या का हल निकाल लिया है। वैज्ञानिकों ने मुहर के आकार का एक खास चिप तैयार किया है जिसकी मदद से स्मार्टफोन के जरिए कोरोना (COVID-19) टेस्ट किया जा सकेगा।

    इस चिप का नाम microfluidic रखा गया है जिसे अमेरिका की राइस यूनिवर्सिटी (Rice University) ने तैयार किया है। चिप को लेकर हुए शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि नैनोबीड्स चिप के जरिए 55 मिनट के अंदर कोरोना की रिपोर्ट ली जा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रक्रिया स्वाब टेस्ट के मुकाबले काफी आसान है।

    विज्ञापन

    राइस लैब के मैकेनिकल इंजीनियर पीटर लिल्होज (Peter Lillehoj) का कहना है कि यह डिवाइस कितनी बेहतरीन है कि आपको टेस्ट के लिए लैब में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि आपके किसी लैब या किसी फार्मेसी में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूरी प्रक्रिया एक फोन के जरिए हो जाएगी। बता दें कि इसी लैब के एक छात्र ने पिछले साल मलेरिया की जांच के लिए एक माइक्रोनीडल तैयार किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नई चिप को लेकर दावा है कि इससे कम समय और कम सुविधा में सटीक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस चिप की टेस्टिंग के लिए स्वस्थ लोगों के भी सैंपल लिए गए थे। दावा यह भी है कि सैंपल साइज काफी छोटी होने पर भी सटीक परिणाम आएगा।

    गूगल पिक्सल 2 फोन के साथ potentiostat नाम की एक डिवाइस को कनेक्ट किया जाता है जो कि महज 230 पिकोग्राम (ग्राम का अरबवां हिस्सा) सिरम से टेस्ट को पूरा करती है। यह टेस्ट एंटीबॉडी टेस्ट जैसा ही है, क्योंकि इसमें भी एंटीबॉडी के बारे में जानकारी हासिल की जाती है।

    चिप में सैपल डालने के लिए एक ट्यूब का इस्तेमाल होता है। चिप में एक मैग्नेट है जो कि सिरम को इलेक्ट्रोकेमिकल सेंसर तक पहुंचाता है। इसके बाद चिप फोन में मौजूद एक एप को एक सिग्नल भेजता है जिससे कोरोना के बारे में पता चलता है।

    बता दें कि पिछले सप्ताह ही जर्मन शोधकर्ताओं ने ऐसे स्मार्टफोन का प्रोटोटाइप तैयार किया है जो कि माइक्रोस्कोप और डीएनए एंटीना से लैस है। यह स्मार्टफोन खून में मौजूद विषाणुओं की पहचान करने में सक्षम होगा। शोधकर्ताओं का दावा है कि इस स्मार्टफोन के आने के बाद आप घर पर ही शरीर में मौजूद वायरस के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें