फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया के तीन प्रकाशकों के साथ किया करार, खबरों के बदले देगा पैसे

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, अमर उजाला, कैनबराप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Feb 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
Facebook signs payment deals with 3 Australian news publishers
facebook - फोटो : amar ujala/प्रदीप पाण्डेय

    फेसबुक ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के तीन प्रकाशकों के साथ प्रारंभिक समझौता होने की घोषणा की। इससे ठीक एक दिन पहले देश की संसद ने वह कानून पारित कर दिया कि डिजिटल कंपनियों को खबरें दिखाने के एवज में भुगतान करना होगा।

    फेसबुक ने कहा कि तीन स्वतंत्र समाचार संस्थानों ‘प्राइवेट मीडिया’, ‘स्वाट्ज मीडिया’ और ‘सोलस्टिक मीडिया’ के साथ आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। फेसबुक ने एक बयान में कहा कि व्याणिज्यिक समझौते के संदर्भ में अगले 60 दिनों में पूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

    विज्ञापन

    बयान में कहा गया, ‘‘ये समझौते श्रेष्ठ पत्रकारिता की नई इबारत पेश करेंगे। इनमें से कुछ पहले की विषयवस्तु के लिए भुगतान भी शामिल हैं।’’‘स्वाट्ज मीडिया’ की मुख्य कार्यकारी रेबेका कोस्टैलो ने कहा कि यह समझौता उनकी कंपनी को स्वतंत्र पत्रकारिता को जारी रखने में मदद करेगी। कोस्टैलो ने फेसबुक बयान में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई प्रेस में बहुलतावादी आवाजों की आज जितनी जरूरत है, उतनी कभी नहीं रही।’’

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि 25 फरवरी को ही आस्ट्रेलिया की संसद ने नए कानून को पारित कर दिया है जिसके बाद डिजिटल क्षेत्र की बड़ी कंपनियों गूगल और फेसबुक को समाचार के लिए उचित भुगतान करना होगा। यह कानून प्रभाव में आने के लिए तैयार है। हालांकि, कानून के निर्माताओं का कहना है कि डिजिटल कंपनियों को मीडिया क्षेत्र में समझौते करने में अभी कुछ समय लगेगा।

    आस्ट्रेलिया की संसद ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को न्यूज मीडिया बारगेनिंग कोड में संशोधन को पारित कर दिया। इस संबंध में ट्रेजरर जोश फ्रेडेनबर्ग और फेसबुक के कार्यकारी प्रमुख मार्क जुकरबर्ग के बीच मंगलवार को सहमति बनी थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें