शाओमी ने लॉन्च किया MIUI 14, इन स्मार्टफोन को मिलेगा इसका अपडेट, देखें पूरी लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Feb 2023 05:03 PM IST
सार

MIUI 14 के साथ पर्सनलाइज्ड वॉलपेपर और री-डिजाइन होम स्क्रीन विजेट मिलेंगे। शाओमी ने MWC 2023 में Xiaomi 13 series लॉन्च की है और इसी के साथ MIUI 14 को भी पेश किया है। MIUI 14 को लेकर कंपनी ने कहा है कि यह पहले वाले वर्जन के मुकाबले हल्का है यानी फोन हेवी नहीं होगा।

विज्ञापन
MIUI 14 Launched Globally for Several Xiaomi Redmi Devices at MWC 2023
MIUI 14 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Xiaomi ने अपने नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 14 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। MIUI 14 का अपडेट ग्लोबली जल्द ही शाओमी और रेडमी के कई फोन के लिए जारी किया जाएगा। MIUI 14 के साथ यूजर्स को नया लेआउट मिलेगा। इसके अलावा सिस्टम एप्स के लिए विजुअल स्टाइल भी मिलेगी। शाओमी ने MIUI 14 के अपडेट के साथ सुपर आइकन भी दिया है। इसके अलावा MIUI 14 के साथ पर्सनलाइज्ड वॉलपेपर और री-डिजाइन होम स्क्रीन विजेट मिलेंगे। शाओमी ने MWC 2023 में Xiaomi 13 series लॉन्च की है और इसी के साथ MIUI 14 को भी पेश किया है। MIUI 14 को लेकर कंपनी ने कहा है कि यह पहले वाले वर्जन के मुकाबले हल्का है यानी फोन हेवी नहीं होगा।

    MIUI 14 का अपडेट 2023 की पहली तिमाही में Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro, Xiaomi 12X, Xiaomi 12T Pro, Xiaomi 12T, Xiaomi 12 Lite, Xiaomi 11 Lite 5G NE, Xiaomi 11 Lite 5G, Xiaomi 11 Ultra, Xiaomi 11, Xiaomi Mi 11i, Xiaomi 11T Pro, Xiaomi 11T, Xiaomi Mi 11 Lite 4G, Redmi 10 5G, Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G के लिए उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन

    शाओमी ने Xiaomi 13 सीरीज के नए फोन Xiaomi 13 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi 13 Pro को कुछ दिन पहले ही चीन में लॉन्च किया गया है। Xiaomi 13 Pro के साथ स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। Xiaomi 13 Pro की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। ऑफलाइन उपलब्धता के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा Xiaomi 13 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर भी कंपनी ने कुछ नहीं कहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें