भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रांड बना Mi, सैमसंग-रियलमी सभी को छोड़ा पीछे: TRA

यदि आपके पास भी शाओमी के Mi का स्मार्टफोन या कोई अन्य प्रोडक्ट है तो आपके लिए गुड न्यूज है। तमाम कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए Mi India स्मार्टफोन के मामले में भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रांड बनकर उभरा है, जबकि अन्य प्रोडक्ट के मामले में भी एमआई इंडिया दूसरा सबसे भरोसेमंद ब्रांड है। TRA ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट 2020 से इसकी जानकारी मिली है।
टीआरए ने दशवें एडिशन यानी TRA Brand Trust Report 2020 के लिए 8,000 ब्रांड्स, देश के 16 शहर और हजारों इंफ्लूएंसर्स को चुना था। सर्वे के बाद टीआरए ने एमआई इंडिया को सबसे भरोसेमंद ब्रांड के तौर पर घोषित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक एमआई इंडिया इनोवेशन से लेकर प्रोडक्ट की क्वालिटी हर एक मामले में सबसे भरोसेमंद है और यह कंपनी की सफलता का सबसे बड़ा राज है।
इस उपलब्धि पर एमआई इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने कहा, 'हम वास्तव में भारत का सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड बनने के लिए तैयार हैं। भरोसा एक दिन में नहीं, बल्कि एक लंबी अवधि में बनता है। हमारी हमेशा से कोशिश रही है कि हम अपने ग्राहकों को बेस्ट क्वालिटी के और अनोखे प्रोडक्ट मुहैया कराएं। आज हम अपने सभी स्मार्टफोन का निर्माण भारत में ही करते हैं और हमारे पास देश का सबसे बड़ा सर्विस नेटवर्क है।'
बता दें कि TRA रिसर्च एक कंज्यूमर ब्रांड इनसाइट एंड ब्रांड एनालिटिक्स कंपनी है जो लोगों की पसंद और किसी प्रोडक्ट के प्रति उनके नजरिए को लेकर रिसर्च करती है।