17 दिसंबर को भारत आ रहा है शाओमी का यह बजट स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Dec 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Redmi 9 Power launch in India on Dec 17 price and specifications
Redmi 9 Power - फोटो : Amar Ujala

    शाओमी का नया बजट स्मार्टफोन Redmi 9 Power भारत आने को तैयार है। रेडमी इंडिया ने भी पुष्टि कर दी है कि Redmi 9 Power को 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। रेडमी इंडिया ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। कंपनी अपने इस फोन को “power packed” नाम से पुकार कर रही है। इससे पहले खबर थी कि Redmi 9 Power को 15 दिसंबर को भारत में पेश किया जाएगा।

    Redmi 9 Power हाल ही में चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 4G स्मार्टफोन का भारतीय री-ब्रांडेड वर्जन है, हालांकि भारतीय वर्जन में कई बदलाव भी किए गए हैं। कंपनी के ट्वीट के मताबिक Redmi 9 Power की भारत में लॉन्चिंग 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी। इवेंट का आयोजन ऑनलाइन होगा।

    विज्ञापन

    शाओमी इंडिया ने लॉन्चिंग इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भी भेजना शुरू कर दिया है। Redmi 9 Power की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। अमेजन पर इसकी माइक्रो साइट भी लाइव हो गई है। माइक्रो साइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक रेडमी के इस फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। Mi.com की माइक्रो साइट के मुताबिक फोन में Hi-Res ऑडियो मिलेगा। इसके अलावा फोन में चार कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। Redmi 9 Power को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें