IMC 2019: जियो ने पेश किया नेटिव वीडियो कॉलिंग बॉट, बदल जाएगी कस्टमर केयर की दुनिया

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 14 Oct 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
Jio unveils world’s 1st Native Video Call Assistant at IMC 2019
video call bot - फोटो : amar ujala

    इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2019) में रिलायंस जियो ने दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटलीजेंस (एआई) आधारित वीडियो कॉल असिस्टेंट बॉट को पेश किया है। इस बॉट के जरिए किसी भी 4जी स्मार्टफोन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। बड़ी बात यह है कि इस बॉट को इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी प्रकार के एप को फोन में इंस्टॉल करने की दरकार नहीं है।

    जियो की इस सेवा के जरिए आप बिना होल्ड पर रहे किसी कंपनी के कस्टमर केयर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात कर सकेंगे। डेमो के दौरान जियो ने एचडीएफएसी बैंक के कस्टमर केयर के बात करके दिखाया। खास बात यह है वीडियो सेवा के जरिए आप सिर्फ एक नंबर डायल करके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कस्टमर केयर से बात किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    जियो ने अपने बॉट सेवा को इनोवेटिव कस्टमर इंगेजमेंट वीडियो असिस्टमेंट सोल्यूशन नाम दिया है। इसके लिए जियो ने अमेरिकी कंपनी रेडिसिस के साथ साझेदारी की है। इसका सबसे बड़ा फायदा कस्टमर केयर सर्विस को होगा। जियो इसके लिए कई कंपनियों से साझेदारी करेगी, हालांकि इसकी लॉन्चिंग तारीख की जानकारी अभी नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैसे काम करता है जियो का वीडियो बॉट?

    जियो वीडियो बॉट एक तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करता है, लेकिन बावजूद यह किसी इंसान की तरह बात करता है। यह बॉट इंसानों की तरह सटीक जवाब देता है, साथ ही बेहतर जबाव देने के लिए यह ऑटो लर्निंग सिस्टम का इस्तेमाल करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें