Jio के सभी प्लान जिनमें रोज मिलता है 3GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Jan 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Jio Plans 2021 best Prepaid Mobile Phone Recharges with 3GB Daily Data unlimited calling
Jio Plan 2021 - फोटो : अमर उजाला

    इस बात से आप भी वाकिफ हैं कि जियो के 4जी प्लान किसी भी अन्य टेलीकॉम कंपनी के मुकाबले सस्ते हैं। भारत में रोज डाटा इस्तेमाल करने की आदत डालने का श्रेय भी रिलायंस जियो को ही जाता है। जियो ने हाल में कई प्लान भी बंद किए हैं, हालांकि कंपनी के पास कई शानदार प्लान भी हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम जियो के उन प्लान के बारे में बात करें जिनमें रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। आइए जानते हैं...

    जियो के पास 349 रुपये का एक प्लान है जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलता है। इस प्लान के साथ हर रोज 3 जीबी डाटा मिलता है यानी आपको कुल 84 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। जियो के इस प्लान के तहत रोज 100 SMS भी भेजे जा सकते हैं। इस प्लान में जियो के सभी एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं। जियो के इस प्लान का मुकाबला एयरटेल के 398 रुपये प्लान से है जिसमें रोज 3 जीबी डाटा मिलता है।

    विज्ञापन

    401 रुपये वाला प्लान काफी पोपुलर है। इसे IPL 2020 के दौरान पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। जियो के इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के रोज 3 जीबी यानी कुल 84 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में 6 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिलता है। ऐसे में कुल 90 जीबी डाटा आपको 28 दिनों के लिए मिलता है। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलते हैं। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक साल के लिए Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Jio का 999 रुपये वाला प्लान

    जियो का यह तीसरा ऐसा प्लान है जिसमें रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है, ऐसे में आपको कुल 252 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान के तहत भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान के साथ भी सभी जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें