जियो ने दिया स्वतंत्रता दिवस का तोहफा, इन ग्राहकों को पांच महीने तक फ्री डाटा और कॉलिंग

रिलायंस जियो के ऑफर का इंतजार सभी यूजर्स को रहता है। जियो हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नए ऑफर पेश करता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने इस साल भी नया ऑफर पेश किया है जिसके तहत कंपनी के ग्राहकों को पांच महीने तक फ्री डाटा और कॉलिंग मिलेगा।
रिलायंस जियो ने यह तोहफा इस बार अपने जियोफाई 4जी वायरलेस हॉटस्पॉट डिवाइस के ग्राहकों को दिया है। जियोफाई की कीमत 1,999 रुपये है और इस ऑफर के साथ इसे खरीदने वालों को अगले पांच महीनों तक फ्री में डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। एक बार जियोफाई एक्टिवेट होने के बाद ग्राहकों को कोई एक प्लान लेना होगा और उसके बाद वे माय जियो एप से बैलेंस चेक कर सकेंगे।
जियोफाई के लिए कंपनी के पास तीन प्लान हैं जिन पर यह ऑफर लागू होगा। इनमें से सबसे सस्ता प्लान 199 रुपये का है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। साथ ही जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड और अन्य नेटवर्क पर 1,000 मिनट की कॉलिंग मिलती है। वहीं अन्य दो प्लान की कीमत 249 रुपये और 349 रुपये है। 99 रुपये की प्राइम मेंबरशिप आपको अलग से लेनी होगी।
- Belkin Kakao 10W Review: कैसा है फास्ट चार्जिंग वाला यह वायरलेस चार्जर?
- नए ब्रांड Flix के नाम से वापसी को तैयार Beetel, लॉन्च करेगी स्मार्ट एसेसरीज
- गूगल और एपल ने एप स्टोर से हटाया Fortnite Game, कमाई को लेकर बिगड़ी बात
- Independence Day 2020: Airtel फ्री में दे रहा है 1000GB इंटरनेट, इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा