Idea ने अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ लॉन्च किया सस्ता प्लान

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 19 Feb 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Idea Cellular introduces Rs 109 Prepaid Plan with Unlimited Calls and 1GB Data for 14 Days
Idea

    Idea ने चुपके से एयरटेल और जियो की टक्कर में नया प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। आइडिया के इस प्लान की कीमत 109 रुपये है। कंपनी ने यह प्लान जियो के 98 रुपये वाले पैक और एयरटेल के 93 रुपये वाले पैक को टक्कर देने के लिए पेश किया है। आइडिया का यह प्लान कंपनी की वेबसाइट और माय आइडिया ऐप पर देखा जा सकता है। आइए जानते हैं 109 रुपये वाले इस प्लान की खासियत।

    आइडिया के 109 रुपये वाले प्लान के फायदे

    idea
    idea

    बसे पहले आपको बता दें कि यह प्लान फिलहाल सिर्फ आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के सर्किल के लिए है। इस प्लान के तहत 1 जीबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और मैसेज मिलेंगे। पैक की वैधता 14 दिनों की होगी। यहां आपको याद दिला दें कि एयरटेल के 93 रुपये और जियो के 98 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है। बता दें कि इससे पहले Idea ने 149 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है जिसमें अब 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें