आपके पास है इस कंपनी का फोन तो बेच दीजिए, खुफिया एजेंसियों ने किया है मना

अगर आप नए स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अमेरिका की प्रमुख खुफिया एजेंसियों की इस रिपोर्ट को पहले पढ़ लें, क्योंकि इस रिपोर्ट में चाइनीज स्मार्टफोन ना खरीदने की सलाह दी गई है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्यों, तो खुफिया एजेंसियों का कहना है कि Huawei समेत चीन की कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन के जरिए जासूसी कर रही हैं और इनके स्मार्टफोन से साइबर सिक्योरिटी खतरे में है।
CNBC की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका की CIA, FBI और NSA जैसी खुफिया एजेंसियों ने इस संबंध में एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में Huawei और ZTE के स्मार्टफोन को ना इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। एजेंसियों की मुताबिक ये कंपनियां अपने फोन के जरिए यूजर्स की पर्सनल जानकारी चोरी करती हैं और उनकी जासूसी करती हैं।
वहीं इस मामले पर हुवावे ने कहा, 'हमारे ब्रांड का विश्वास 100 देशों में है और हम अमेरिकी सरकार के इस रिपोर्ट की निंदा करते हैं। निजता और सुरक्षा हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है और इसकी सुरक्षा के लिए हमें हमेशा सर्तक रहने की जरूरत है।'