व्हाट्सएप पर ऐसे चेक करें ट्रेन में आपकी सीट कंफर्म हुई या नहीं

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 31 Aug 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
How to check PNR status on WhatsApp, all you need to know
How to check PNR status on WhatsApp

    मोबाइल पर पीएनआर नंबर चेक करना भी अपने आप में एक काम है। कई बार में हम इंटरनेट के जरिए कई वेबसाइट्स की मदद से पीएनआर नंबर चेक कर सकते हैं और कई बार 139 डायल करके पीएनआर नंबर की स्थिति चेक करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने व्हाट्सएप पर भी पीएनआर नंबर चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका तरीका।

    व्हाट्सएप पर कैसे चेक करें पीएनआर नंबर

    How to check PNR status on WhatsApp
    How to check PNR status on WhatsApp

    सबसे पहले अपने व्हाट्सएप को अपडेट करें। इसके बाद अपने मोबाइल में एक नंबर सेव करें और यह नंबर है 7349389104 जो कि मेकमायट्रिप का आधिकारिक नंबर है। इस नंबर को सेव करने के बाद व्हाट्सएप को ओपन करें। ध्यान रहे कि फोन में इंटरनेट चालू रहना चाहिए। इसके बाद व्हाट्सएप के दाहिनी और ऊपर की ओर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें और उसमें refresh बटन पर क्लिक करें। इसके बाद यह नंबर आपके फोन में सेव हो जाएगा।

    विज्ञापन

    अब अपने व्हाट्सएप का चैट ओपन करें और इस नंबर को जिस नाम से सेव किया है उस नाम से उसे सर्च करके ओपन कीजिए। इसके बाद अपने पीएनआर नंबर को 7349389104 पर भेजें। इसके बाद तुरंत आपके पास आपके पीएनआर नंबर का अपडेट मैसेज में आ जाएगा। पीएनआर के अलावा आप इस नंबर से यह भी पता कर सकते हैं कि आपकी ट्रेन इस वक्त कहां है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें