IFA 2018: एंड्रॉयड पाई के साथ सोनी एक्सपीरिया XZ3 हुआ लांच

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 31 Aug 2018 12:16 PM IST
Sony Xperia XZ3 launched in IFA 2018 With Android Pie, Snapdragon 845 SoC
Sony Xperia XZ3

    बर्लिन में आज यानि 31 अगस्त से इलेक्ट्रॉनिक शो आईएफए की शुरुआत हो गई है जो 5 सितंबर तक चलेगी। 6 दिन तक चलने वाले इस शो में दुनियाभार की तमाम टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने अनोखो प्रोडक्ट्स को पेश करेंगी। वहीं इससे ठीक पहले सोनी ने अपना नया फ्लैगशिपप सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड3 लांच कर दिया है जो कि पिछले साल लांच हुए एक्सपीरिया एक्सजेड2 का अपग्रेडेड वर्जन है। सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड3 की खासियतों की बात करें तो इसमें आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा।

    सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड3 की कीमत और उपलब्धता

    कंपनी ने अभी तक इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह जरूर बताया है कि सितंबर के अंत तक फोन दुनिया के कुछ बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड3 दुनिया का पहला ऐसा बाजार में आने वाला स्मार्टफोन होगा जिसमें एंड्रॉयड पाई मिलेगा। एक्सपीरिया एक्सजेड3 ब्लैक, व्हाइट, फॉरेस्ट ग्रीन और बॉर्डेक्स रेड कलर वेरियंट में मिलेगा।

    सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड3 की स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0, डुअल सिम और 6 इंच की क्वॉड एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1440x2880 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। रियर कैमरे के साथ 960fps की दर से सुपर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे। कैमरे के साथ x8 डिजिटल जूम भी मिलेगा जो कि वीडियो और फोटो दोनों के लिए होगा। एक्सपीरिया एक्सजेड3 के रियर कैमरे से 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। वहीं फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड3 की बैटरी और कनेक्टिविटी

    फोन में 3330mAh की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IP65/68 रेटिंग मिली है। इसके अलावा फोन में 4जी वीओएलटीई, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5 वर्जन, गूगल कास्ट, एनएफसी और यूसएसबी टाइप सी पोर्ट

    दिया गया है। फोन में हेडफोन जैक भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें