5 सितंबर को भारत में शाओमी लांच करेगी ये तीन स्मार्टफोन, 9 हजार रुपये से कम होगी कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 31 Aug 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 6, Redmi 6 Pro, Redmi 6A set to launch in India for September 5
redmi 6a

    भारतीय मोबाइल बाजार में पूरी तरह से अपनी धाक जमा चुकी शाओमी 5 सितंबर को 3 नए स्मार्टफोन पेश करने वाली है। 5 सितंबर को भारत में शाओमी के तीन स्मार्टफोन लांच होंगे जिनमें रेडमी 6, रेडमी 6 प्रो और रेडमी 6ए शामिल हैं। इसकी जानकारी शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके दी है।

    अगर आपको याद हो तो बता दें कि इन तीनों स्मार्टफोन को चीन में लांच किया जा चुका है। मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीट में #DeshKeNayeSmartphones!हैशटैग इस्तेमाल किया है। हालांकि ट्वीट से यह साफ नहीं है कि रेडमी 6 सीरीज का कौन सा फोन लांच होगा क्योंकि इसमें सिर्फ 9 नंबर दिखाई दे रहा है। इन तीनों स्मार्टफोन में से दो बिना नॉच डिस्प्ले और 1 रेडमी 6 प्रो नॉच डिस्प्ले के साथ लांच होगा। फोन की लांचिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में होगी।

    विज्ञापन

    रेडमी 6, रेडमी 6 प्रो और रेडमी 6ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    चीन में रेडमी 6 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 799 चीनी युआन यानि करीब 8,400 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 999 चीनी युआन यानि करीब 10,500 रुपये है। वहीं रेडमी 6ए की शुरुआती कीमत 6,300 रुपये और रेडमी 6 प्रो की शुरुआती कीमत 10,400 रुपये होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी 6 की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो रेडमी 6 में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम और 256GB तक बढ़ाई जा सकने वाली स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्स का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक है।

    शाओमी रेडमी 6ए की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में 2 जीबी रैम के ासाथ 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    रेडमी 6ए में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ प्रोट्रेट मोड मिलेगा यानि आप बैकग्राउंड ब्लर के साथ फोटो क्लिक कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, 3000mAh की बैटरी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें