गूगल ने टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल सिग्नल कमजोर होने की सूचना देने वाली सर्विस की बंद

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी गूगल ने बड़ा फैसला लेते हुए टेलीकॉम कंपनियों के कमजोर नेटवर्क की जानकारी देने वाली अपनी सेवा को बंद कर दिया है। कहा जा रहा है कि कानूनी पचड़े में फंसने के डर से गूगल ने यह फैसला लिया है।
दरअसल गूगल अपनी इस सेवा के जरिए टेलीकॉम कंपनियों को यूजर्स के फोन में कमजोर नेटवर्क होने की सूचना देता था। इसके बाद गूगल की रिपोर्ट के आधार पर कंपनियां उन इलाकों में अपने नेटवर्क पर काम करती थीं और उसे बेहतर बनाती थीं।ये भी पढ़ेंः Jio Gigafiber के 4K सेटटॉप बॉक्स के चार फीचर्स जो किसी अन्य में नहीं?
जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियों को होता था फायदा
गूगल इस सेवा का लाभ रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी कंपनियों को मिलता। गूगल से मिलने वाली जानकारी के बाद ये टेलीकॉम कंपनियां अपनी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए काम करती थीं। गूगल की प्रवक्ता विक्टोरिया कीअफ ने इस सेवा के बंद करने की पुष्टि की है। विक्टोरिया ने कहा कि इसकी जानकारी टेलीकॉम कंपनियों को भी दे दी गई है।ये भी पढ़ेंः क्या आधार कार्ड में घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल नंबर बदला जा सकता है?
कानूनी पचड़े में पड़ने का था डर
इस सेवा के तहत गूगल मोबाइल यूजर्स की लोकेशन भी ट्रैक करता था। इस सेवा को मार्च 2017 में लॉन्च किया गया था। वहीं अब गूगल को इस बात का डर था कि यूजर्स का डाटा टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझा करने को लेकर नियामकों उसपर कोई कार्रवाई ना कर दे। टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझा किए जाने वाला डाटा में यूजर्स की लोकेशन और नेटवर्क सिग्नल की स्ट्रेंथ शामिल थी।