E-SIM: अब ई-सिम ट्रांसफर करना होगा आसान, गूगल ला रहा है बड़ा फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Aug 2023 11:18 AM IST
सार

पहले ई-सिम को नया फोन लेने के बाद फिर से एक्टिव करना होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। ई-सिम को अब एक फोन से दूसरे फोन में आराम से ट्रांसफर किया जा सकता है, हालांकि यह सुविधा फिलहाल केवल आईफोन में है।

विज्ञापन
Google starts working on QR Code based eSIM transfer for Android phone and tablet
E-SIM - फोटो : iStock

    विस्तार

    ई-सिम या इलेक्ट्रॉनिक सिम का चलन अब बढ़ रहा है। सैमसंग, गूगल और एपल जैसी कंपनियां अपने फोन और स्मार्टवॉच को ई-सिम सपोर्ट के साथ पेश कर रही हैं। ई-सिम एक सॉफ्टवेयर आधारित सिम होता है जिसे फिजिकल तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

    पहले ई-सिम को नया फोन लेने के बाद फिर से एक्टिव करना होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। ई-सिम को अब एक फोन से दूसरे फोन में आराम से ट्रांसफर किया जा सकता है, हालांकि यह सुविधा फिलहाल केवल आईफोन में है।

    विज्ञापन

    अब गूगल एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद एंड्रॉयड फोन में भी ई-सिम को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक Google QR कोड आधारित eSIM ट्रांसफर फीचर पर काम कर रहा है यानी नए फीचर के आने के बाद कूआरकोड को स्कैन करके ई-सिम को दूसरे फोन में ट्रांसफर किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद नए एंड्रॉयड फोन का सेटअप करते वक्त E-SIM ट्रांसफर के लिए QR कोड का प्रॉम्प्ट दिखेगा। पिछले महीने गूगल ने एंड्रॉयड 1 का बीटा 4 रिलीज किया है जिसमें ऑटो कंफर्म अनलॉक फीचर है।

    एंड्रॉयड 14 के फाइनल वर्जन के साथ क्यूआर कोड आधारित E-SIM ट्रांसफर का फीचर आ सकता है। एंड्रॉयड 14 के अन्य फीचर की बात करें तो रिंग वॉल्यूम और नोटिफिकेशन वॉल्यूम के स्लाइडर पूरी तरह से अलग होने वाले हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें