Google for India 2020 कार्यक्रम आज होगा शुरू, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 13 Jul 2020 09:50 AM IST
सार
विज्ञापन
Google for India 2020 virtual event today know how to watch in hindi
google for india - फोटो : google india

    विस्तार

    दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) के सबसे खास कार्यक्रम गूगल फॉर इंडिया (Google for India) का छठवां एडिशन आज से शुरू होने वाला है। कोरोना संक्रमण के कारण इस कार्यक्रम को वर्चुअली आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहेंगे। वहीं, कंपनी इस इवेंट में भविष्य की योजनाओं की झलक पेश कर सकती है।

    Google for India वर्चुअल इवेंट

    गूगल फॉर इंडिया इवेंट आज भारत में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के सोशल मीडिया चैनल और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने सबसे पहले गूगल फॉर इंडिया कार्यक्रम को 2015 में आयोजित किया था।

    विज्ञापन

    हमारे लीडर पेश करेंगे भविष्य की योजनाएं

    गूगल इंडिया ने ट्वीट करते हुए कहा है कि इस कार्यक्रम में हमारे प्रोडक्ट और बिजनेस लीडर डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखकर भविष्य की योजनाएं पेश करेंगे। हमने तमाम उन प्रोडक्ट और सेवाओं पर काम किया है, जिससे भारत में सभी लोगों तक इंटरनेट पहुंचा है। हम इस गति को बनाए रखना चाहते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पेश की जा सकती हैं योजनाएं

    गूगल ने भारतीय रेलवे के साथ मिलकर कई स्टेशन पर वाई-फाई लगाए हैं। इसके साथ ही कई पब्लिक प्लेस को वाई-फाई से सुसज्जित किया है। वहीं, अब उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए नई योजनाएं पेश कर सकती हैं।

    एआई लैब खोलने का किया था एलान

    गूगल ने पिछले गूगल फॉर इंडिया इवेंट में एआई लैब खोलने की घोषणा की थी। इसके साथ ही गूगल लेंस के लिए कई सारे फीचर्स पेश किए गए थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें