रैंसमवेयर अटैक के बाद Garmin का सर्वर 20 घंटे से ठप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Jul 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Garmin hit by ransomware attack server down from last 20 hours
Garmin venu - फोटो : amar ujala

    प्रमुख फिटनेस और स्मार्टवॉच निर्माता कंपनी गार्मिन (Garmin) रैंसमवेयर अटैक की शिकार हो गई है जिसके बाद करीब 20 घंटे से सर्वर डाउन है और स्मार्टवॉच बंद पड़ी हैं। इस अटैक से गार्मिन वियरेबल एप्स, कॉल सेंटर और स्मार्टवॉच सभी प्रभावित हैं। कंपनी ने भी इस अटैक के बारे में पुष्टि की है।

    Garmin पर इस साइबर अटैक के बाद Forerunner स्मार्टवॉच बंद पड़ी है। इसके अलावा नेविगेशन डिवाइस flyGarmin भी काम नहीं कर रही है। ZDNET की रिपोर्ट में कहा गया है कि अटैक के तुरंत बाद Garmin ने सुरक्षा के लिहाज से अपने सर्वर को बंद कर दिया है और प्रोडक्शन सिस्टम के साथ इंटरनल नेटवर्क को भी लॉक कर दिया गया है।

    विज्ञापन

    इस रैंनसमवेयर अटैक को WastedLocker कहा जा रहा है। Garmin के ताइवान ऑफिस के आईटी स्टाफ ने एक रिपोर्ट में कहा है कि इस अटैक के बाद कंपनी की ताइवान फैक्ट्री अगले दो दिनों तक बंद रहेगी और इस दौरान समस्या का समाधान किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें