Epic Games से हार गया गूगल: कोर्ट ने कहा- गूगल ने अपने अधिकारियों का किया गलत इस्तेमाल, Fortnite को नुकसान
अमेरिकी फेडरल जूरी ने कहा है कि Google के एप स्टोर ने अविश्वास कानून का उल्लंघन किया है और अपने अधिकारियों का गलत इस्तेमाल किया है। बता दें कि गूगल और Epic Games के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

विस्तार
Epic Games और गूगल के बीच का विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी फेडरल जूरी ने कहा है कि Google के एप स्टोर ने अविश्वास कानून का उल्लंघन किया है और अपने अधिकारियों का गलत इस्तेमाल किया है। बता दें कि गूगल और Epic Games के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।
क्या है मामला?
अपने अधिकारों का फायदा उठाने को लेकर एपिक गेम को डेवलप करने वाली कंपनी Fortnite ने गूगल पर यह मुकदमा किया था। जूरी ने अपने फैसले में कहा है कि गूगल प्ले-स्टोर ने अमेरिकी अविश्वास कानून का उल्लंघन किया है और अवैध रूप से एंड्रॉइड एप को वितरित किया। इसके अलावा एप के लिए शुल्क लेने में एकाधिकार का फायदा उठाया है। गूगल ने एंड्रॉयड मार्केट में अपने एकाधिकार का इस्तेमाल करके एपिक गेम को नुकसान पहुंचाया है।
Epic और Google के बीच इन एप परचेज शुल्क को लेकर विवाद चल रहा है। इस फैसले पर एपिक गेम्स के सीईओ चिम स्वीने ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है, 'गूगल पर विजय! 4 सप्ताह की विस्तृत अदालती गवाही के बाद, कैलिफोर्निया जूरी ने सभी मामलों में Google Play को दोषी पाया।'
इस फैसले पर गूगल ने कहा है कि वह इस एतिहासिक फैसले को चुनौती देगा। इस फैसले के बाद गूगल प्ले-स्टोर पर कई सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी तरह का विवाद एपिक गेम्स का एपल एप स्टोर के साथ भी चल रहा है।
- काम की बात: Chromebook में लैंग्वेज कैसे बदलें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- सावधान: RBI ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो सोशल मीडिया के इन लिंक्स पर क्लिक ना करें
- Photomoji: गूगल ने मैसेज के लिए लॉन्च किया फोटोमोजी, ऐसे करें अपने फोन में इस्तेमाल
- आफत: Netflix हुआ ठप, हजारों यूजर्स परेशान, नहीं ओपन हो रहा एप