IRCTC का आदेश, खुद कैंसल न करें टिकट, नहीं तो कट सकता है आपका पैसा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 26 Mar 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
coronavirus indian railway said passengers will not cancel their tickets otherwise they don't get refund
भारतीय रेल - फोटो : Twitter

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखकर भारतीय रेलवे ने 14 अप्रैल तक सभी यात्री सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया है। ऐसे में जिन यात्रियों ने पहले से ऑनलाइन टिकट बुक करा रखी थी, अब उनको रिफंड की चिंता सताने लगी है। वहीं, भारतीय रेलवे उन सभी यात्रियों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। रेलवे के मुताबिक, यात्रियों को रिफंड के लिए टिकट काउंटर पर नहीं जाना होगा। ई-टिकट अपने आप रद्द हो जाएंगी और सारा रिफंड अपने आप उस अकाउंट में पहुंच जाएगा, जिससे टिकट की बुकिंग की गई थी।

    इसे भी पढ़ें :  Coronavirus: डाटा बचाने के लिए अमेजन प्राइम, यूट्यूब और फेसबुक ने एचडी सेवा की बंद

    यात्री खुद टिकट न करें कैंसल

    भारतीय रेलवे का कहना है कि देशभर में लोकडाउन के चलते सभी रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। तो ऐसे में यात्री अपनी ई-टिकट को खुद कैंसल न करें। यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड अपने आप वापस मिल जाएगा।

    विज्ञापन

    कट सकता है आपका पैसा

    आईआरसीटीसी प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि अगर यात्री अपना ई-टिकट कैंसल करते हैं, तो ऐसे में उनकी रिफंड की आधी रकम कट सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें