Coronavirus: अमेजन प्राइम वीडियो, यूट्यूब और फेसबुक SD वीडियो दिखाने के निर्देश

कोरोना वायरस इस समय अपने चरम पर है। इस वायरस की स्थिति को ध्यान में रखकर भारत सरकार ने देश के अधिकतर शहरों को लॉकडाउन कर दिया है। साथ ही निजी कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया है। ऐसे में लोग अपने घर से काम कर रहे हैं, जबकि जो घर से काम नहीं कर रहे हैं, वह छुट्टी पर हैं। यही वजह है कि डाटा की खपत एकदम से बढ़ गई है। साथ ही नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी दबाव पड़ रहा है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर अमेजन प्राइम वीडियो, यूट्यूब और फेसबुक ने वीडियो क्वालिटी को को डिफॉल्ट रूप से कम कर दिया है।

अमेजन प्राइम ने कहा- यूजर्स कम वीडियो क्वालिटी के साथ देख सकेंगे कंटेंट
कंपनी का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण अधिकतर लोग अपने घर में हैं। यही वजह है कि डाटा की खपत तेजी से बढ़ी है। तो ऐसे में हमारे इस कदम से टेलीकॉम कंपनियों थोड़ी राहत मिलेगी। साथ ही नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर कम दबाव पड़ेगा।

यूट्यूब ने वीडियो क्वालिटी की कम
अमेजन प्राइम वीडियो के साथ यूट्यूब ने भी वीडियो क्वालिटी को डिफॉल्ट रूप से एसडी कर दी है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स को 14 अप्रैल तक डिफॉल्ट रूप एसडी क्वालिटी के साथ वीडियो देखने को मिलेंगी। वहीं, गूगल के प्रवक्ता ने कहा है कि हम सरकार और नेटवर्क ऑपरेटर्स के साथ मिलकर काम करेंगे।
- Coronavirus: Amazon, Grofers, Big Basket ने अपनी सेवाएं की बंद, अब नहीं मिलेगी डिलीवरी
- Coronavirus से जुड़ी इन चीजों को भूलकर भी न करें Google पर सर्च, नहीं तो होगा नुकसान
- कोरोना वायरस: ओप्पो, रियलमी और वीवो ने अस्थाई रूप से बंद किए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
- कोरोना वायरस: Flipkart ने बंद की अपनी सेवाएं, साइट पर लिखा यह मैसेज