Coronavirus: Air Ok Technologies ने Apollo और Medanta को दिए 25,000 मास्क

टेक स्टार्ट-अप एयर ओके टेक्नोलॉजी (Air Ok Technologies) ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश के दिग्गज अस्पताल अपोलो और मेदानता को कुल 25,000 मास्क दिए हैं। इसमें अपोलो को 10,000 और मेदांता को 15,000 मास्क मिले हैं। कंपनी का कहना है कि दोनों अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मास्क के जरिए कोरोना वायरस से अपना बचाव कर सकेंगे। वहीं, WHO की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि अगर 80 फीसदी से ज्यादा जनता मास्क पहनती है, तो इससे कोविड-19 की चेन को तोड़ा जा सकेगा।
एयर ओके टेक्नोलॉजी के सीईओ ने दिया बयान
एयर ओके टेक्नोलॉजी के सीईओ वी दीक्षित वारा प्रसाद ने कहा है कि बिना मास्क के डॉक्टर और कर्मचारी युद्ध के मैदान में बिना हथियार के योद्धा की तरह है। ऐसे में हमारे इस कदम से डॉक्टर और कर्मचारी को कोरोना वायरस से लड़ने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: GST Effect: यूजर्स को लगा झटका, Nokia के स्मार्टफोन हुए महंगे
Larsen & Toubro (L&T) ने की थी आर्थिक मदद
इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन की दिग्गज कंपनी Larsen & Toubro (L&T) ने कोविड-19 (COVID 19) वायरस से लड़ने के लिए 150 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की थी। इसके साथ ही कंपनी ने 1.60 लाख ठेका कर्मचारियों की सहायता के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।
टाटा ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज मदद के लिए आई आगे
Larsen & Toubro से पहले टाटा ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस वायरस से लड़ने के लिए दान का एलान किया था। साथ ही भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर और बीसीसीआई ने भी पीएम राहत कोष में अपना योगदान दिया था।
कोरोना वायरस अपडेट
आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में 56 लोगों की मौत हो गई हैं। 2301 इस वायरस से संक्रमित हैं और 156 लोग ठीक हो गए हैं।
- COVID -19: कोरोना को हराने के लिए भारत सरकार कैसे कर रही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
- Vodafone के धांसू रिचार्ज प्लान, मात्र 67 रुपये में मिलेगी 90 दिनों की वैधता
- दिल्ली सरकार ने कोरोना हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर किया जारी, मिलेगी वायरस से जुड़ी जानकारी
- कोरोना वायरस से संक्रमितों के इलाज में जुटे डॉक्टरों की मदद कर रहे हैं ये रोबोट