Vodafone के धांसू रिचार्ज प्लान, मात्र 67 रुपये में मिलेगी 90 दिनों की वैधता

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 03 Apr 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Vodafone Launch three callertune plans offers 90 day validity know about it in hindi
vodafone - फोटो : amar ujala

    टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए तीन शानदार प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन रिचार्ज प्लान की कीमत 47 रुपये, 67 रुपये और 78 रुपये है। उपभोक्ताओं को तीनों रिचार्ज प्लान में कॉलर ट्यून के साथ 90 दिनों की वैधता मिलेगी। हालांकि, कंपनी यूजर्स को इन प्लान के साथ कॉलिंग की सुविधा नहीं देगी। आपको बता दें कि वोडाफोन इससे पहले 95 रुपये वाला प्लान बाजार में उतारा था, जिसमें यूजर्स को 56 दिनों की वैधता मिली थी।

    vodafone
    vodafone

    वोडाफोन के कॉलर ट्यून प्लान

    उपभोक्ताओं को 47 रुपये के प्लान में 28 दिनों, 67 रुपये के प्लान में 90 दिनों और 78 रुपये के प्लान में 89 दिनों की वैधता मिलेगी। साथ ही कंपनी ने इन तीनों प्लान के साथ कॉलर ट्यून की सुविधा दी है। हालांकि, यूजर्स इन प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग नहीं कर पाएंगे। वहीं, यह प्लान सिर्फ मुंबई सर्किल में उपलब्ध हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्द तीनों प्लान को अन्य सर्किल में पेश करेगी।

    vodafone
    vodafone

    Vodafone का 95 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में 200 एमबी डाटा के साथ कॉलिंग के लिए 74 रुपये का टॉकटाइम मिला है। इसके अलावा इस रिचार्ज पैक की वैधता 56 दिनों की है। वहीं, यह प्लान बिहार, केरल, कर्नाटक, चेन्नई, मध्य प्रदेश, मुंबई और तमिलनाडु सर्किल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्द इस पैक को देश के अन्य सर्किल में पेश करेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें