BSNL ने लॉन्च किए दो नए धांसू प्लान, यूजर्स की बल्ले-बल्ले

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 Sep 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
BSNL Offers Voice Calls at 15 Paisa Per Minute With New Rs 8 Plan
BSNL

    बीएसएनएल ने एक बार फिर से प्राइवेट कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। BSNL ने प्री-पेड यूजर्स के लिए दो वॉयस रेट कटर प्लान पेश किए हैं जिनमें 8 रुपये और 15 रुपये के प्लान शामिल हैं। कंपनी के इस प्लान का एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया से कड़ा मुकाबला होगा।

    ये भी पढ़ेंः इंतजार खत्म, इस दिन से शुरू होगी iPhone 8, iPhone 8 प्लस की प्री-बुकिंग

    8 रुपये और 15 रुपये वाले प्लान के क्या हैं फायदे ?

    BSNL
    BSNL

    सबसे पहले 8 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसके रिचार्ज के बाद पूरे भारत में बीएसएनएल के नेटवर्क पर 15 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग की जा सकेगी। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। वहीं 15 रुपये वाले प्लान में भी 8 रुपये वाले प्लान की ही सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन इस प्लान की वैधता 90 दिनों की होगी।

    विज्ञापन

    बीएसएनएल के इस प्लान में मिल रहा है 90 जीबी डाटा

    बीएसएनएल 5जी
    बीएसएनएल 5जी

    बता दें कि कंपनी ने हाल ही में एक 429 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें 90GB 3जी डाटा मिलेगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। प्लान की वैधता 90 दिनों की है। इसके अलावा कंपनी ने 143 रुपये का भी प्लान पेश किया है जिसके तहत 90 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें