इंतजार खत्म, इस दिन से शुरू होगी iPhone 8, iPhone 8 प्लस की प्री-बुकिंग

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Sep 2017 05:34 PM IST
iPhone 8, iPhone 8 Plus to Go Up for Pre Orders on September 15
iPhone 8

    आईफोन 8 का इंतजार अब खत्म होने को ही है। 12 सितंबर को होने वाले एप्पल के इवेंट में कंपनी फोन सहित कई सारे प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है। इसके लिए पूरी तैयारी भी हो चुकी है, प्रेस इनवाइट भी भेजे जा चुके हैं। वहीं आईफोन 8 के नाम को लेकर भी अफवाहों का दौर जारी है। कई रिपोर्ट्स में आईफोन 8 का नाम आईफोन एक्स बताया जा रहा है और इसी बीच फोन के प्री-ऑर्डर की डेट भी सामने आई है।

    ये भी पढ़ेंः जियो के 1GB डाटा खत्म होने के बाद भी ऐसे करें हाइस्पीड में डाउनलोडिंग

    कब से होगी iPhone 8 और iPhone 8 प्लस के लिए प्री-बुकिंग ?

    आईफोन 8
    आईफोन 8

    एक जर्मन वेबसाइट Macerkopf की रिपोर्ट की मानें तो iPhone 8 और iPhone 8 प्लस के लिए 15 सितंबर से यानी लॉन्चिंग के 3 दिन बाद से प्री-ऑर्डर किए जा सकेंगे। वहीं इससे पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन की बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी।

    ये भी पढ़ेंः फ्री में लेना चाहते हैं पब्लिक Wi-Fi का मजा तो करें यह काम

    आईफोन 8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    आईफोन 8
    आईफोन 8

    iPhone 8/Edition/X को लेकर उम्मीद की जा रही है कि फोन में बेजललेस OLED डिस्प्ले होगी। वहीं फोन की कीमत के बारे में कहा जा रहा है कि आईफोन 8 की शुरुआत कीमत $999 यानी करीब 64,000 रुपये हो सकती है। इसके अलावा फोन को लेकर यह भी अफवाह कि आईफोन 8 64GB, 256GB और 512GB स्टोरेज के वेरियंट में लॉन्च हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें