BSNL फ्री में दे रहा है 2GB डाटा, वह भी बिना किसी शर्त के

एक और जहां तमाम टेलीकॉम कंपनियां नए साल में लगातार नए ऑफर्स पेश कर रही हैं, वहीं एक कंपनी ऐसी भी है जो बिना किसी शुल्क फ्री में 2 जीबी डाटा दे रही है। अगर आप भी नए साल में फ्री डाटा चाहते हैं तो भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। यह कंपनी फ्री में 2 जीबी डाटा दे रही है तो आइए जानते हैं क्या है बीएसएनएल का ऑफर।
बीएसएनएल का 2 जीबी फ्री डाटा के लिए करना होगा यह काम

BSNL ने ऑफर डिजिटल इंडिया के तहत पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 2 जीबी डाटा फ्री मिलेगा जिसकी वैधता 30 दिनों की होगी। हालांकि इसके लिए यूजर के पास 3जी सपोर्ट वाला स्मार्टफोन होना जरूरी है। बता दें कि यह प्लान नए जीएसएम सिम कार्ड यूजर्स के लिए है। हालांकि कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि यह प्लान किन-किन सर्किल में लागू होगा।
बता दें कि इससे पहले कंपनी ने डीटेल के साथ 499 रुपये का फोन पेश किया है जिसके तहत प्लान भी मिल रहा है। इस फोन को खरीदने के बाद यूजर्स को 1 साल तक फ्री कॉलिंग का फायदा मिलेगा। फोन की बिक्री शुरू हो गई है हालांकि डीटेल का यह फोन 4जी नहीं है।