वोडाफोन की राह पर Airtel, सैमसंग के फोन पर दे रहा 1,500 रु. कैशबैक

वोडाफोन इंडिया के बाद अब एयरटेल ने सैमसंग मोबाइल के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत सैमसंग के कुछ 4जी स्मार्टफोन कंपनी की ओर से 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर के तहत सैमसंग के जे सीरीज के फोन पर कैशबैक मिलेगा जिनमें सैमसंग गैलेक्सी J2 (2017), Galaxy J5 Prime, Galaxy J7 Prime और Galaxy J7 Pro शामिल हैं।
1,500 रुपये कैशबैक के लिए एयरटेल की शर्तें

इन फोन के साथ यूजर्स को 24 महीने तक हर महीने 199 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इस रिचार्ज पर 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। 12 महीने रिचार्ज कराने पर आपको 300 रुपये का कैशबैक और अगले 12 महीने रिचार्ज कराने पर 1,200 रुपये कैशबैक मिलेंगे। इस तरह आपको 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह प्लान फिलहाल प्रीपेड यूजर्स के लिए है और इसकी शुरुआत 7 जनवरी 2017 से हो जाएगी।
सैमसंग गैलेक्सी J2 (2017), Galaxy J5 Prime, Galaxy J7 Prime और Galaxy J7 Pro की कीमत

सैमसंग Galaxy J2 (2017) की कीमत 6,990 रुपये, Galaxy J5 प्राइम की कीमत 11,990 रुपये, Galaxy J7 प्राइम की कीमत13,900 रुपये और गैलेक्सी जे7 प्रो की कीमत 19,900 रुपये है लेकिन इस प्लान के तहत इनकी प्रभावी कीमत क्रमशः 5,490, 10,490, 12,400 और 18,400 रुपये हो जाएगी।