Republic Day Offer: BSNL ने इस 71 दिन बढ़ाई इस प्लान की वैधता

71वें गणतंत्र दिवस को खास बनाने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने एक प्लान की वैधता 71 दिनों तक बढ़ा दी है। ऐसे में BSNL के ग्राहकों को 1,999 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में 71 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलेगी।
BSNL का यह ऑफर 26 जनवरी से चालू हो जाएगा जो कि 15 फरवरी तक रहेगी यानी इस दौरान रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 71 दिनों की अतिरिक्त वैलिडीटी मिलेगी। बता दें कि बीएसएनएल के 1,999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है, लेकिन इस ऑफर के बाद इस प्लान की वैधता 436 दिनों की हो गई है।
BSNL का यह प्लान उनलोगों के लिए है जो लंबी अवधि के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और मैसेज चाहते हैं। वैधता बढ़ाने के अलावा कंपनी इस प्लान के साथ कोई अन्य अतिरिक्त सुविधा नहीं दे रही है।
बता दें कि BSNL के इस प्लान के साथ रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा है। BSNL का यह प्लान 2018 में लॉन्च हुआ था, उस समय इस प्लान में हर रोज सिर्फ 2 जीबी डाटा मिलता था जिसे बाद में बढ़ा दिया गया।