BSNL ने लॉन्च किए गजब के प्लान, कम कीमत में मिलेगी लंबी वैलिडिटी और प्रतिदिन 2GB डाटा
BSNLने दिवाली ऑफर 2022 के तहत 1198 रुपये और 439 रुपये के दो टैरिफ प्लान पेश किए हैं। ये दोनों ही प्लान्स लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं और इनमें आपको 90 दिनों से लेकर 365 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है।

विस्तार
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नए टैरिफ ऑफर्स को लॉन्च कर दिया है। देश भर में सभी प्रीपेड यूजर्स के लिए लागू नई योजनाएं विभिन्न लाभों के साथ आती हैं। बीएसएनएल ने दिवाली ऑफर 2022 के तहत 1,198 रुपये और 439 रुपये के दो टैरिफ प्लान पेश किए हैं। ये दोनों ही प्लान्स लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं और इनमें आपको 90 दिनों से लेकर 365 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान्स के साथ कंपनी ने दो अन्य 269 रुपये और 739 रुपये वाले गेमिंग और इंटरटेनमेंट वाउचर की भी घोषणा की है। चलिए जानते हैं इस प्लान्स के बारे में...
BSNL के 1198 रुपये के रिचार्ज प्लान के साथ पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान से रिचार्ज कराने पर आपको पूरे एक साल तक रिचार्ज करने की जरूरत नहीं है। प्लान में ग्राहकों को पूरे महीने के लिए 3 जीबी डाटा, 300 मिनट वॉइस कॉलिंग और प्रतिमाह 30SMS की सुविधा मिलती है।
ये भी पढ़ें: Twitter: एलन मस्क के मालिक बनते ही नया फीचर जारी, कंपनी ने रोलआउट किया Downvote फीचर
BSNL के 439 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ आपको पूरे तीन महीने की वैलिडिटी मिलती है। यानी आपको हर महीने 150 रुपये से भी कम पैसे खर्च करने होंगे। इस प्लान के साथ तीन महीने तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ ही यूजर्स को 300SMS की सुविधा भी मिलती है। हालांकि, इस प्लान के साथ डाटा बेनिफिट्स नहीं मिलते है।